आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी शिवराज पाटिल के निधन के बाद कोर्ट में नया जमानतदार किया पेश

देश विदेश

मुंबई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में महाराष्ट्र भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। हालांकि, राहुल गांधी और उनके कुछ वकील ही अदालत के अंदर गए। इसके अलावा किसी और को कोर्ट में जाने की इजाजत नहीं थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शनिवार को महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेशी हुई। जो 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनपर दर्ज मानहानी केस से जुड़ी है। राहुल गांधी ने कोर्ट में पहुंचकर नया जमानतदार पेश किया। इसके बाद वे कोर्ट से निकल गए। पहले इस केस में शिवराज पाटिल चकुरकर उनके जमानतदार थे, लेकिन उनके निधन हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन ही राहुल गांधी लखनऊ के सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में भी पेश हुए थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को उनकी कोर्ट में पेशी थी। अब शनिवार को राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में एक दूसरे मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद राहुल गांधी के वकील ने बताया कि ये मानहानि का मामला है। भिवंडी के एक आरएसएस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में जमानतदार रहे पूर्व शिवराज पाटिल का निधन हो गया, जिसके चलते नए जमानतदार की जरूरत पड़ी।
वकील ने आगे कहा कि इसके लिए शनिवार को राहुल गांधी के साथ हमारे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल जी भी मौजूद थे। हमें विश्वास है कि इस मामले की सच्चाई सामने आएगी और हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वो इस मामले को आगे बढ़ाएंगे और सच्चाई जो भी हो, उसे पूरी दुनिया के सामने पेश करना जरूरी है। हम सही समय पर अपने सबूत पेश करेंगे, अदालत के निर्देशानुसार मामले की सुनवाई मार्च में होगी। वकील ने कहा कि हम नए जमानतदार उपलब्ध कराएंगे। हम आज अदालत में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के जमानत पत्र पेश कर रहे हैं।
बीजेपी ने दिखाए काले झंडे, कांग्रेस ने किया सवाल
भिवंडी कोर्ट जाने के दौरान राहुल गांधी को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। मुंबई से ठाणे जाते हुए उन्हें एक टोल नाके पर बीजेपी युवा मोर्चा ने काले झंडे दिखाए और उनका विरोध किया। इस विरोध पर मुंबई युवा कांग्रेस की प्रेसिडेंट जीनत शबरीन और मुंबई कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या बीजेपी प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी, जैसे दिल्ली में एआई समिट में विरोध करने पर युवा कांग्रेस के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *