दतिया
सामाजिक समरसता का जीता जागता उदाहरण है होली का त्योहार- विधायक अग्रवाल
दतिया। इंदरगढ़। नगर के वार्ड 9 में स्थित उसरी स्थान पर परिहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रदीप अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर डीएसपी भगवान सिंह परिहार उपस्थित रहे अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री भानु ठाकुर के द्वारा की गई होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अगले सत्र में परिहार समाज की धर्मशाला की बाउंड्री बाल का निर्माण कराए जाने की घोषणा की है
परिहार समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यअतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहना चाहिए क्योंकि इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ पीढ़ी युवा पीढ़ी एवं बच्चों की पीढ़ी इन तीनों पीडीयों को एक साथ मिलने का मौका एवं बहुत सारी चीज़ें सीखने को मिलती हैं और होली का त्योहार सामाजिक समरसता का जीता जागता उदाहरण है जो पूरे साल तक देखने को मिलता है विधायक ने कहा है कि परिहार समाज के हम बहुत ही एहसान मंद है अंग्रेजों के शासन काल में जब लोग अपने घरों में छुपकर बैठे हुए थे उस समय परिहार समाज ने गांव-गांव में टोली बनाकर लोगों की रक्षा की और अंग्रेजों को भगाकर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है उन्होंने यह भी कहा है कि अगले सत्र में परिहार समाज की धर्मशाला की बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला मंत्री भानु ठाकुर ने कहा है कि परिहार समाज विधायक प्रदीप अग्रवाल का बहुत ही आभारी है उन्होंने परिहार समाज के एक व्यक्ति की मदद कर उसे चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया और उनके प्रयास से उस परिवार को एक लाख बीस हजार की राशि स्वीकृत की गई, परिहार समाज भी वचन देता है कि समाज की संख्या भले ही कम हो लेकिन जब आपका मौका आएगा तो हजारों की संख्या में आपके साथ खड़े होंगे इस मौके पर कार्यक्रम में
सुमित परिहार शैलेंद्र परिहार रविंद्र सिंह परिहार कप्तान सिंह परिहार राजू परिहार मलखान सिंह परिहार सुंदर सिंह परिहार लल्ला परिहार चतुर सिंह परिहार लखन परिहार सत्येंद्र परिहार जोगेंद्र सिंह जाट पवन पाठक के अलावा बड़ी संख्या में परिहार समाज के लोग उपस्थित रहे ।
इसी क्रम में ग्राम सुनारी फैक्ट्री पर डॉ हेमंत रावत द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें प्रदीप अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये ।इस अवसर पर रामबरन रावत, धर्मेन्द्र शिवहरे, जितेन्द्र रावत,राममिलन सिंह कमरिया, डॉ हेमंत रावत के अलावा बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे ।
