मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित, लिए गए अनेक निर्णय

ग्वालियर

ग्वालियर

मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, शकील मंसूरी, विनोद यादव माठू, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती मोनिका मनीश शर्मा, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिंह सिकरवार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के एच.एच.पी. घटक के अन्तर्गत कंसल्टेंसी की दर स्वीकृति के सम्बन्ध में निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु की पुष्टि की गई। इसके साथ ही नगर निगम, ग्वालियर के अन्तर्गत विभिन्न कार्य सम्पादित कराये जाने हेतु आउटसोर्स पर मैन पावर की सेवायें लेने हेतु निविदा आमंत्रण करने एवं अन्य स्वीकृति बावत् निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत निविदा अनुशंसा के साथ परिषद की और भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में महाराज बाड़ा (विक्टोरिया मार्केट) जियो साइंस म्यूजियम की नवीन प्रस्तावित टिकट दरें पुनरीक्षित करने करने बावत् निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत छात्र-छात्राओं के लिए 15 रूपये, व्यस्क पुरूष/महिला के लिए 35 रूपये एवं विदेशी पर्यटकों के लिए 400 रूपये कर उक्त प्रस्ताव को निगम परिषद की ओर अग्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेका पेड पार्किंग महाराज बाड़ा बड़ के पेड़ के नीचे दो पहिया वाहन हेतु प्राप्त ऑफर स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव स्वीकृत किया।
बैठक में बेम्बू रेस्टोरेंट को मासिक लाइसेंस शुल्क पर आबंटन के सम्बन्ध में शर्तों में आंशिक संशोधन बावत् निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिुदं पर निर्णय हेतु महापौर को अधिकृत किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त मॉनिट ए प्लस सम्बन्धी मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत विकास कार्य की वित्तीय स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव वापिस किया गया तथा मूल प्रकरण के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सागरताल स्थित निगम स्वामित्व की भूमि पर व्यवसायिक, आवासीय भूखण्ड परिसर के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव निगम परिषद की अग्रेषित किया गया। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *