मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई शिवपुरी में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 20 आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी। साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस के तहत शिवपुरी पुलिस ने अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट करते थे और उसकी रिकॉर्डिंग कर लेते थे। इसके बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ितों को बलात्कार और चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देते थे। केस सेटल करने के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी।
ऑपरेशन मेट्रिक्स के तहत कार्रवाई
प्रदेशभर में साइबर अपराध और फर्जी बैंक खाते पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन मेट्रिक्स चलाया जा रहा है। ग्वालियर जोन के अधिकारियों के निर्देशन में शिवपुरी जिले में 9 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। बीते एक सप्ताह में इन टीमों ने 4 प्रकरण दर्ज कर बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:29 मोबाइल फोन,7 चारपहिया वाहन,1मोटरसाइकिल
1लाख 20 हजार नगद,16एटीएम कार्ड,7 बैंक पासबुक,1 मकान की रजिस्ट्रीजब्त की है। कुल जप्त समान की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 7 लाख बताई जा रही है।

थाना करैरा और थाना भौंती में 19 और 20 फरवरी 2026 को अलग-अलग मामलों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सभी आरोपियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मोबाइल एप्लिकेशनों का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाते थे।

 

साइबर अपराध के खिलाफ यह शिवपुरी पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
बाइट- अमन सिंह राठौड़ एसपी शिवपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *