जनगणना की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों को दिया सीएमएमएस पोर्टल का प्रशिक्षण

ग्वालियर

ग्वालियर

जनगणना को सुव्यवस्थित एवं तकनीक आधारित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिले में तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्षता केन्द्र में चार्ज अधिकारियों के लिए एक दिवसीय CMMS हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षक राकेश मीना एवं प्रिंस राठौर ने अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान CMMS पोर्टल के टेस्ट लिंक के माध्यम से जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर के विस्तार से समझाया गया। साथ ही चार्ज अधिकारियों से भी पोर्टल पर अभ्यास कराया गया, जिससे वे कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझ सकें।
प्रशिक्षण सत्र में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
बताया गया है कि इसी क्रम में शनिवार, 07 मार्च को नगर निगम ग्वालियर के सभी जोनल चार्ज अधिकारियों को भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे जनगणना कार्य के संचालन में तकनीकी दक्षता और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *