ग्वालियर
‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत छात्राओं से संवाद, पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी दिया जोर
ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय ठाठीपुर में “स्कूल चलें हम – भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कलेक्टर ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलकूद भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत करने वाले कभी असफल नहीं होते और सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
व्यक्तित्व निर्माण पर दिया विशेष जोर
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि स्कूल की शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए नहीं, बल्कि एक सशक्त व्यक्तित्व निर्माण के लिए होती है। उन्होंने छात्राओं को संयम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने की सीख दी।
छात्राओं से प्रश्न पूछकर बढ़ाया आत्मविश्वास
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करें और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उनकी शैक्षणिक कमियों को दूर करें।
भारत का नक्शा बनवाकर दी व्यवहारिक सीख
कलेक्टर ने छात्राओं से भारत का नक्शा बनवाया और उन्हें विभिन्न राज्यों एवं उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्शे की समझ से पढ़ाई के दौरान प्रश्नों के उत्तर देने में आसानी होती है।
अधिकारियों ने भी स्कूलों में किया संवाद
कलेक्टर के निर्देश पर “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता के लिए आवश्यक तैयारी और चुनौतियों से निपटने के तरीके बताए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और प्रेरणादायक तरीके से जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान

