गुना
गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा, कलेक्टर कागजों पर काम करने वाला अधिकारी है। उन्होंने कार्यक्रम में कलेक्टर को नकाराकहते हुए कहा, जब तक काम के परिणाम जमीन पर नहीं दिखेंगे। तब तक काम किया हुआ नहीं माना जाएगा।जब विधायक बोल रहे थे, कलेक्टर किशोर कन्याल कार्यक्रम में उपस्थित थे।
पिछली वर्ष गुनिया नदी के अतिक्रमण हटाने गुनिया पनारिया और ओड़िया के अतिक्रमण हटाने 300 अतिक्रमणधारी को नोटिस दिए गए थे। 3 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर विधायक महोदय नाराज थे। उनका कहना था, केवल आदेश देने से काम नहीं होगा। काम जमीन पर दिखना चाहिए।
