धुरंधर 2 ने पहले दिन रचा इतिहास, 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की

मनोरंजन

नई दिल्ली

फिल्म में अपना जमील जमाली का रोल देखकर बौखलाए पाक के रियल नेता

नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की ओपनिंग की, जिससे कई रिकॉर्ड्स धवस्त हुए। फिल्म सभी को पसंद आई। धुरंधर 2 में उन्हें कई चीजों ने इंप्रेस किया है, जिसमें से एक जमील जमाली का किरदार भी था। राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली ने फिल्म में जो किया, उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। धुरंधर में उन्हें एक कॉमिक किरदार में दिखाया गया था, जिसके कारण पूरी फिल्म में मजा बरकरार रहा। हालांकि जिस पाकिस्तानी नेता पर ये किरदार बेस्ड बताया जाता है, वो राकेश बेदी के निभाए रोल से नाखुश थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 में जब धुरंधर का पहला पार्ट आया था, तब रियल लाइफ जमील जमाली यानी नबील गबोल ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जिस तरह से उन्हें फिल्म में दिखाया गया है, वह गलत है. उनके मुताबिक, वो ल्यारी के मेन हीरो थे, जिसे फिल्म में कॉमिक अंदाज में पेश किया गया। उन्होंने कई बार धुरंधर में अपने किरदार को गलत तरीके से दिखाए जाने पर बात की थी। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि फिल्म में पाकिस्तान और ल्यारी की छवि को बदनाम किया गया है। गबोल ये कहा था कि अगर ल्यारी में कोई इंडियन एजेंट आता, तो वो बचकर नहीं निकल पाता। ल्यारी की गलत छवि पर एक यूट्यूब चैनल से नेता ने कहा था, इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ ये फिल्म बनाने की नाकाम कोशिश की।
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में ल्यारी को एक आतंकवाद का अड्डा दिखाया गया। इसमें कोई शक नहीं कि वहां गैंग वॉर हुईं, उससे मुझपर भी असर हुआ। उस वक्त जो हालात ल्यारी के थे, वो सभी को पता हैं लेकिन अब जो चीजें यहां बदली हैं। पूरी करांची में सबसे कम क्राइम ल्यारी के चार थानों में हैं। रात के 3 बजे लड़कियां भी अपने घर के बाहर निकल सकती हैं, वहां इतनी सेफ्टी है। पाकिस्तानी नेता ऐसे कई और दावे भी कर चुके हैं कि उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है।
नबील गबोल ने फिल्म में अपनी फैमिली को दिखाए जाने पर भी बात की थी। पारस जहांजेब के पॉडकास्ट में उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था, फिल्म में जमील जमाली की बेटी को दिखाया गया है, जिसने गैंगस्टर से शादी की तो ये कौनसी हकीकत है? एक इंडियन स्पाइ दिखाया गया है, जिसके साथ उसकी शादी होती है। ये सब बकवास है। मिर्च मसाला डालकर ये सब दिखाया गया है। बता दें नबील गबोल का जन्म 16 नवंबर 1962 में करांची में हुआ था। नेता गिरी उनके खून में थी, क्योंकि उनके परिवार वाले राजनीति के पुराने खिलाड़ी थे। दादा करांची के बड़े नेता थे, जो बाद में चलकर वहां के मेयर भी बने। उनके पिता और चाचा भी वहां के बड़े नेता रहे। नबील गबोल ने 24 साल की उम्र से ही नेता बनने का फैसला लिया। ल्यारी में उनका सफर कोई धमाकेदार तरीके से शुरू नहीं हुआ था। वो वहां चुपचाप आए, और धीरे-धीरे करके वहां के लोगों का मसीहा बन गए। नबील के दावों पर राकेश बेदी ने भी रिएक्ट किया था, जिन्होंने धुरंधर में जमील जमाली का रोल निभाया है। उन्होंने एक इंटरव्यूज में ये साफ किया है कि उनका किरदार नबील गबोल पर बेस्ड नहीं है। उन्होंने कई सारे पाकिस्तानी नेता से रेफ्रेंस लेकर अपने किरदार को बनाया है और उसे पर्दे पर प्ले किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *