दतिया
रविवार को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 1:50 बजे प्लेन से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं ने अगवानी कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला, पुष्प गुच्छ और मां पीतांबरा माई की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दतिया एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से डबरा रवाना हुए। यहां मुख्यमंत्री डॉ यादव नवगृह शक्ति पीठ की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात दोपहर 3.50 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दतिया से इंदौर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला मुख्यमंत्री अतुल भूरे चौधरी, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, घनश्याम पिरोनिया, धीरू दांगी, डॉ राजू त्यागी, पुनीत टिलवानी हरिराम पाल, कुलदीप यादव, जीतू कमरिया, संघमित्रा अहिरवार, सतीश यादव, भज्जू राय, सुमित यादव, गोलू यादव, विक्रम यादव, राजेश चौहान, राहुल यादव पंकज यादव, धर्मेंद्र यादव, पवन यादव, कपिल अहिरवार, धर्मेंद्र गुर्जर, राहुल गुर्जर, शैलेंद्र जाटव सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे
