श्री राम नवमी समेत इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद!

व्यापार

नई दिल्ली 

इस सप्ताह बैंक सेवाओं में छुट्टियों का असर देखने को मिलेगा। श्री राम नवमी जैसे त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही शनिवार और रविवार भी होने से कुल 4 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। 26 मार्च गुरुवार को श्री राम नवमी पर अहमदाबाद, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला में बैंक बंद। 27 मार्च शुक्रवार राम नवमी (चैते दशैन) – भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, विजयवाड़ा में बैंक बंद। 28-29 मार्च को चौथा शनिवार और साप्ताहिक रविवार अवकाश। 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 1 अप्रैल को कुछ शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। 3 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, तमिल न्यू ईयर और बैसाखी के कारण कई शहरों में छुट्टी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *