श्योपुर
पटेल चैक पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
श्योपुर। शहर के पटेल चैक पर गुरूवार को दोपहर 12 बजे से चम्बल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर किसानो का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। 35 गांव के लिए सिंचाई परियोजना में अनियमितताओं को लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सहित इस परियोजना का लाभ किसानो को देने की मांग की जा रही है।
किसान नेता अनिल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा 167 करोड़ रूपये की 35 गांव की चम्बल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लागू होने से किसानो को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद थी लेकिन इस परियोजना में भ्रष्टाचार के चलते किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है तो वहीं खेतो में पाइप लाइन फूटने से किसानो की मेहनत की फसल डूब गई जिसका आर्थिक मुआावजा भी नहीं दिया गया, ऐसे में किसानो को न्याय दिलाने की मंशा सहित दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है जो अंतिम निर्ण्य तक जारी रहेगी। वहीं धरना प्रदर्शन की प्रमुख मांगो में प्रत्येक किसान के खेत में पानी पंहुचना, सिंचाई परियोजना की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषी अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ जांच कर रिकवरी की कार्यवाही की जाने की मांग शामिल की गई है। इस दौरान धरना प्रदर्शन में कन्हैयालाल सरपंच भसूंदर, एलकार जी लूंड, नागाराम जी लूंड, रामस्वरूप तुलसेफ, दारासिंह चन्द्रपुरा, महावीर कनापुर सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे
