श्योपुर
श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों को लाया गया है। इनमें 6 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विशेष कार्यक्रम के दौरान 3 चीतों को बाड़े में छोड़ा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी चीतों को फिलहाल क्वारंटाइन बाड़े में रखकर कुछ समय तक निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा जाएगा, ताकि उनकी सेहत और नए वातावरण में अनुकूलन की प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, कैबिनेट मंत्री दर्जा तुरसनपाल बरैया, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, दुर्गा लाल विजय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

कूनो में चीतों की यह नई खेप वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वन विभाग अब चीतों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रहेगी
