सनाढ्य ब्राह्यण महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

श्योपुर

श्योपुर

सुनीता तिवारी बनी महिला महासभा की जिलाध्यक्ष
श्योपुर। शहर के बंजारा डेम स्थित सनाढ्य ब्राह्यण समाज के छात्रावास पर महासभा की साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। साधारण सभा की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष मनोहर शर्मा ने की। सर्वप्रथम साधारण सभा में विभिन्न बिन्दूओं पर चर्चा की गई जिसमें सर्वप्रथम महासभा की महिला इकाई जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्ताव लिये गये जिसमें सुनीता तिवारी को जिलाध्यक्ष को मनोनित किया गया, इसके पश्चात छात्रावास में निर्माण कार्य को लेकर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें रामप्रसाद शर्मा को संयोजक एवं सहसंयोजक के रूप में भावेश उपाध्याय, एड. आकाश तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, सोनू शर्मा को मनोनित किया गया। इसी क्रम में साधारण सभा में सनाढ्य ब्राह्यण महासभा का परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया जिसके लिए आगामी बैठक में रूपरेखा तय करने का निर्णय लिया गया, इसके साथ ही महासभा में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया जिसका संयोजक देवीशंकर शर्मा किशोरपुरा वालो को जिम्मेदारी सौंपी गई। आखिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी सनाढ्य बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से महामंत्री सतीश शर्मा खेडली, नागाराम मीणा, केएन पाराशर, रामबाबू शर्मा, गोविंद तिवारी, राजेन्द्र कांकोरिया, भोलाराम शर्मा, महेन्द्र शर्मा नागदा सहित बडी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
केप्शन फोटो क्रमांक 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *