श्योपुर
पंच परिवर्तन से होगा राष्ट्र निर्माण-माखीजानी
शहर में शिवपुरी रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आज शुक्रवार को भाजपा का जिला स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी कमल मखीजानी, संयोजक नरेन्द्र बिरथरे, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, शिवपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित बडी संख्या में पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी कमल मखीजानी ने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान में संगठन की विचारधारा, पंच परिवर्तन से लेकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए आत्मनिर्भरता भारत की ओर नित राष्ट्र कार्य से आगे बढ़ रहे है भाजपा का हर एक कार्यकर्ता दिन रात एक कर हर बूथ तक भाजपा को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। कार्यशाला में संगठनात्मक सुदृढ़ता, विचारधारा के प्रसार तथा कार्यकर्ताओं के कौशल विकास के विविध आयामों पर सार्थक संवाद हुआ। इस मोके पर संयोजक नरेन्द्र बिरथरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण ही हमारी आत्मा का स्वरूप है और वह हृदय रूपी है जो कि यह एक पाठशाला है कार्यकर्ताओं को सक्षम और सशक्त बनाने का कार्य करता है। कार्यशाला में राष्ट्रगान भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, सीताराम आदिवासी, दर्जा प्राप्त मंत्री तुरसनपाल बरैया, पूर्व अध्यक्ष गोपाल आचार्य, सुरेंद्र सिंह जाट, महामंत्री अरविंद सिंह जादौन, संजय अकोदिया, नरेंद्र मीणा सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
