आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भाजपा का नया कार्यालय:ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर

ग्वालियर

अलापुर चौराहा पर भूमि पूजन संपन्न, 12 हजार वर्गफीट में बनेगा अत्याधुनिक भवन; 2000 कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
।शहर के अलापुर चौराहा, मल्हार गार्डन के सामने भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय के निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य वित्त निगम आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, विधायक मोहन सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने की। उन्होंने नए कार्यालय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा और कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
करीब 12 हजार वर्गफीट में बनने वाला यह कार्यालय आधुनिक संसाधनों से युक्त होगा। जयभान सिंह पवैया ने अपने संबोधन में पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उनके सम्मान की बात कही। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर ने अटल बिहारी वाजपेयी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं के संघर्षों को याद किया।
अपने संबोधन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अटल जी की कविता “हार नहीं मानूंगा” का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को संघर्षशील बनने की प्रेरणा दी और नए भवन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जंगबहादुर कक्का, नवीन कोठारी, केशव सिंह मंसूरिया और रविंद्र सिंह राजपूत का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और बधाई दी।
इस अवसर पर राज चड्ढा, गोपीचंद नेमा, प्रेम सिंह राजपूत, वेद प्रकाश शर्मा, गंगाराम बघेल, कमल माखीजानी, मनोज तोमर सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में महामंत्री जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया, विनय जैन, कनवर मंगलानी, विकास साहू, लता सिंह, केशव माझी, सुरेंद्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, चंदन पटेल, अमित जैन, प्रिया तोमर, प्रीति थोरात, नंदिनी गणफुले, संतोष राजोरिया, राघवेंद्र कुशवाहा, उमेश जोशी, गौरव बाजपेई, नूतन श्रीवास्तव, डॉ. वंदना प्रेमी, समीक्षा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, मीना सचान, करुणा सक्सेना, शकुंतला परिहार, अशोक जादौन, डॉ. नितेश शर्मा, राकेश जादौन, सुमन शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, शिव सिंह यादव, प्रवीण भारद्वाज, अमर कुटे, सत्यपाल जादौन सहित लगभग 2000 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान यज्ञ में आहुतियां दी गईं और शिलालेख का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *