गोचर भूमि से प्रशासन ने कटवाई फसल, प्रशासन की हटते ही अतिक्रमणकारी भरकर ले गए फसल भितरवार के बामरोल गांव का है मामला

डबरा/भितरवार

भितरवार

भितरवार तहसील क्षेत्र के ग्राम बामरोल में गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रशासन की देखरेख में गोचर भूमि पर अवैध रूप से बोई गई फसल को कटवाया गया, लेकिन प्रशासन के मौके से रवाना होने के बाद अतिक्रमणकारियों ने कटी हुई फसल को चोरी कर ट्रॉलियों में भरकर ले जाना शुरू कर दिया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बहु प्रसारित हो रहा है और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं बमरोल गांव के ग्रामीणों से लेकर भितरवार नगर के लोगों में सुमार हो गई है।

बता दें भितरवार तहसील क्षेत्र के ग्राम बामरोल की लगभग 60 बीघा से अधिक शासकीय गोचर भूमि से विगत दिनों भितरवार के प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्राम के कुछ दबंग अतिक्रमणकारियो के द्वारा अवैध रूप से की गई गेहूं चना सरसों इत्यादि की फसल को उक्त करोड़ों रुपए की कीमत की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर उसे पर खड़ी फसल को कटवाने की कार्रवाई की गई थी और काटी गई फसल को ग्राम में ही सुरक्षित संबंधित गोचर भूमि के समीप ही रख दिया गया था। कार्यवाही करने के बाद प्रशासन की टीम जैसे ही वापस लौट कर आई वैसे ही अतिक्रमणकारी दबंगों ने प्रशासन द्वारा काटी गई फसल को चोरी- छुपे वहां से चोरी करना शुरू कर दिया है। कुछ अतिक्रमणकारियो का प्रशासन द्वारा काट कर रखी गई फसल को ट्रैक्टर ट्राली में चोरी छुपे ले जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहु प्रसारित हुआ है। तो वहीं भूमि पर की गई के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही प्रशासनिक अमला वहां से गया, अतिक्रमणकारियों ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से फसल को भरकर मौके से हटा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कटी हुई फसल को ट्रॉलियों में भरकर ले जाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गोचर भूमि सार्वजनिक उपयोग की होती है और इस तरह फसल को चोरी कर ले जाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वीडियो के आधार पर संबंधित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *