नदी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दो पनडुब्बियां नष्ट

दतिया
दतिया
जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस एवं खनिज विभाग ने संयुक्त बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 फरवरी को सिंध नदी के लांच घाट पर छापामार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शत्रुघन मिश्रा ने अवैध उत्खनन में लगी दो पनडुब्बियों को नष्ट कर जमींदोज कर दिया। कार्रवाई में खनिज अधिकारी संजय धाकड़, प्रधान आरक्षक सुरेश कुशवाह और आरक्षक रवि पाठक की सराहनीय भूमिका रही। खनिज विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *