25 महिला बाइकर्स पंहुची श्योपुर, कूनो जंगल रिसोर्ट में किया स्टे

श्योपुर

श्योपुर

भोपाल से खजुराहो की 1400 किमी लंबी बाइक ट्रेल में शामिल है वुमन बाइकर्स
श्योपुर। क्वींस ऑन द व्हील्स के तीसरे संस्करण में शामिल देशभर की 25 महिला बाइकर्स का समूह मंगलवार को श्योपुर कूनो नेशनल पार्क के जंगल रिसोर्ट में पहंुचा जहां जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद की टीम ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीते शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से सुबह 9 बजे ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया था, जिसके बाद प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स लगातार सफल कर रही है। ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता एवं विरासत का यह 7 दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल को पूरा करेगा। भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी शिवपुरी होकर श्योपुर स्थित कूनो जंगल रिसोर्ट होटल पहंुची थी, जहां से ग्वालियर, दतिया औरछा, खजूराहो से होते हुए 13 मार्च को भोपाल पहंुचकर सम्पन्न होगी। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता देगा। महिला बाइकिंग टूर का नेतृत्व मुंबई की 62 वर्षीय डॉ. नीता कर रही हैं। बाइक राइडर्स समूह में भोपाल की 8, मुम्बई और नागपुर की 5-5 तथा ग्वालियर, बैंगलोर कोलकाता, पुणे और नोएडा की एक-एक महिला राइडर शामिल है, 13 मार्च को भोपाल में टूर का समापन होगा।
बाक्स
क्वींस ऑन द व्हील्स में शामिल है ये महिला राइडर्स
इस ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल हैं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉ. प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉ. सुमित और संभाजी नगर (महाराष्ट्र) की कविता जाधव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *