ग्वालियर
आयोजन समिति ने पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व
ग्वालियर। भगवान श्री परशुराम जी चल समारोह समिति के तत्वावधान में आगामी 10 मई को श्री भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। अयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आयोजन समिति द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जो इस विशाल आयोजन की कमान संभालेंगे। जिनमें मुख्य संयोजक महेंद्र पटसारिया, उप संयोजक केपी अरजरिया, महिला संयोजक सीमा समाधिया, सह संयोजक राजीव थापक, विक्रम शर्मा, श्याम शर्मा, युवा संयोजक मोनू शर्मा, एवं संगम भार्गव, मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा (एडवोकेट), पंकज सोनकिया, कोषाध्यक्ष राजीव पस्तोर को बनाया गया है।
बॉक्स
कलश यात्रा एवं झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण
उक्त आयोजन में महिला संयोजक बनाई गईं सीमा समाधिया के नेतृत्व में 501 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा मेंमंगल कलश लेकर चलेंगी। यात्रा में मथुरा- वृंदावन की विशेष झांकियां, घोड़े- बग्गी, बैंडबाजे और महाकाल केढोलमुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

