श्योपुर |
सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद द्वारा द्वारा आज 10वी एवं 12वी की बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा स्थित परीक्षा सेंटर का निरीक्षण किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा परीक्षा केन्द्र कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केन्द्र पर बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित पाई गई।
उल्लेखनीय है कि गत 10 फरवरी से शुरू हुई 12वी बोर्ड की परीक्षा के बाद आज से 10वी बोर्ड की परीक्षा भी प्रारंभ हो गई है। 10वी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन उर्दू विषय की परीक्षा संपन्न हुई। 5 सेंटरों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए दर्ज 111 परीक्षार्थियों में से 106 परीक्षार्थी उपस्थित रहें, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें है।
इसी प्रकार हायर सैकेण्डरी 12वी बोर्ड की परीक्षा अंतर्गत आज 30 परीक्षा केन्द्रों पर अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र, पशुपालन एवं विज्ञान के तत्व विषय के पेपर संपन्न हुए, जिसमें दर्ज 3806 परीक्षार्थियों में से 3753 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में दर्ज 625 में से 620, भौतिक शास्त्र की परीक्षा में दर्ज 1395 में से 1378, पशुपालन विषय की परीक्षा में दर्ज 1785 में से 1755 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी गई। विज्ञान के तत्व विषय के लिए एक परीक्षार्थी दर्ज था, वह अनुपस्थित रहा।
एसडीएम ने भी लिया परीक्षा केन्द्र का जायजा
एसडीएम
गगन सिंह मीणा द्वारा भी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शासकीय कन्या हायर सैकेण्डरी स्कूल श्योपुर स्थित परीक्षा केन्द्र पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा का संचालन पाया गया।
