इस बार आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगा सकते है वैभव

खेल

मुम्बई

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने कहा है इस बार आईपीएल में सबसे अधिक छक्के वैभव सूर्यवंशी लगायेंगे। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पिछली बार आईपीएल में केवल 7 मैचों में 24 छक्के लगाए थे। घरेलू के साथ ही जिस प्रकार उन्होंने अंडर-19 टीम की ओर से आक्रामक क्रिकेट खेला है। उससे अंदाजा है कि वह आईपीएल में इस बार धमाका करेंगे। वहीं मुकंद ने कहा कि आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस सत्र में 168.8 के स्ट्राइक रेट से खेलेंगे। विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका करियर स्ट्राइक रेट अभी 132.85 है। उनका सर्वश्रेष्ठ सत्र का स्ट्राइक रेट 2024 में 154.69 रहा था, जबकि पिछले आईपीएल में उन्होंने 144.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।वहीं मुकुंद ने कहा कि आईपीएल के के संभावित ब्रेकआउट स्टार राजस्थान के उभरते हुए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा रहेंगे। अशोक राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 10 टी20 मैचों में 22 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए गुजरात टाइटंस ने उन्हें पिछले साल की नीलामी में 90 लाख रुपये में खरीदा था।अशोक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन के कारण आईपीएल अनुबंध मिला है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने राजस्थान के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 22 विकेट हासिल किए और कई बड़े बल्लेबाजों को आउट किया।इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट के पहले मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला होग जबकि राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *