ग्वालियर
भाजपा नेताओं, समाजसेवियों और पत्रकार के परिजनों को दी श्रद्धांजलि
ग्वालियर में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से भेंट की और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
तोमर ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हरीपाल के बड़े भाई स्व. रमेश पाल के निधन पर लश्कर स्थित निवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने मुरार क्षेत्र में भाजपा नेता विजय खंडेलवाल और विक्रम खंडेलवाल के पिता व समाजसेवी स्व. द्वारका प्रसाद खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र श्रीवास्तव (चेवी) के छोटे भाई स्व. चैतन्य श्रीवास्तव के निधन पर मुरार स्थित उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने यूनिवार्ता मीडिया के ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्रा के पिता स्व. रामदेव मिश्रा के निधन पर चेतकपुरी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर भी शोक व्यक्त किया।
तोमर ने सभी स्थानों पर दिवंगतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

