ग्वालियर
घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी, गैस वितरण में कालाबाजारी मुनाफाखोरी और बेकाबू महंगाई के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 17 मार्च को शाम 4 बजे नदी गेट से पाटनकर बाजार तक विशाल हल्लाबोल जंगी प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि, मुनाफाखोरी, कालाबाजारी से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ हाथ ठेले पर सिलेंडर, कंडे, लकड़ी रखकर, थाली बजाकार, जोरदार ओ नरेंदर, दे सिलंेडर। भाजपा हटाओ, महंगाई मिटाओ। गैस किल्लत बंद करो, जनता को सिलेंडर दो गगनभेदी नारे लगाए।
हल्लाबोल आंदोलन का संचालन महादेव अपोरिया ने एवं आभार व्यक्त संजय सिंह राठौर ने किया।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है और लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार गैस सिलेंडर की कमी को दूर करने के बजाय बुकिंग प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा कर रही है, जिससे गैस किल्लत को कम दिखाया जा सके, आज हालात यह हैं कि आम नागरिक अपना काम-धंधा छोड़कर घंटों गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े रहने को मजबूर है।
व्यवसायिक सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने से होटल, ढाबा, ठेला और रेहड़ी पर निर्भर छोटे व्यापारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। कई स्थानों पर खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। होटलो ओर ढाबों पर खाने के रेट लगभग दोगुने हो गए है, इंडेक्शन, डीजल भट्टी के रेट डेढ़ गुना तक बढ़ गए है, परांपरागत ईधंन लकड़ी और कोयले की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है, आम बिजली उपभोक्तांओ की बिजली खपत भी बढ़ गई है।
इस समय जहां एक ओर हिंदू समाज के प्रमुख त्योहार नवरात्रि और गनगौर’ आने वाले हैं, वहीं मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान चल रहा है रोजे रखे जा रहे हैं और जल्द ही ईद का पर्व आने वाला है। ऐसे पवित्र समय में सिलेंडर न मिलने से त्योहार कैसे मनाएंगे? शादियों, इफ्तार और उत्सवों के भोजन के लिए परिवारों को लंबी कतारों में खड़े होना पड़ रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में गैस सिलेंडर की कमी और महंगाई ने लोगों के त्योहारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को सस्ते दाम में भोजन उपलब्ध कराने वाले दीनदयाल रसोई और जगह-जगह गरीब, बेसहारा बर्ग केा मुफ्त भोजन कराने वाले लंगर भी बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अधिक दामों पर बिक्री और आपूर्ति में गड़बड़ी की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार और प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है, गैस रिफलिंग सेंटर, गैस चुल्हांे की दुकाने जहां से सिलंेडर भरे जाते हैं उनकी जांच के लिए अभी तक कोई प्रावधान नहीं किया गया है, कोई जांच या निरीक्षण नहीं, एैसा लगता है कि सरकार खुद कालाबाजारी और मुनफाखोरो को सरंक्षण दे रही है।
कांग्रेस पार्टी आम जनता की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएगी और जब तक गैस संकट और महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। यदि जल्द ही गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
आंदोलन को प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, राहुल शर्मा, राम पांडे श्रीमती मीनू परिहार आदि ने भी संबोधित किया।
हल्लाबोल अंदोलन में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, माहराज सिंह पटेल, मोहन महेश्वरी, अरूण केन, प्रेम सिंह यादव, राजकुमार शर्मा, वीर सिंह तौमर, दुश्यंत सहानी, अशोक प्रेमी, गजेन्द्र अष्ठाना, हमीद खां उस्मानी, उदल सिंह, जेएच जाफरी, राजेन्द्र सिंह नाती, मेहबूब खां चेनवाले, श्रीमती मीनू परिहार, प्रयाग सिंह गुर्जर, राकेश अग्रवाल, भैयालाल भटनागर, कुलदीप सिंह कौरव एड, पिंकी पंडित, भूपेन्द्र तौमर, महेन्द्र शर्मा, सोनू भदोरिया, आशुतोष शर्मा, अवनीश गोर, परमान्दं रत्नाकर, तरूण यादव, मुनेन्द्र यादव माठु, दिनेश पंाडे पट्टू, महेश मधुरिया, श्रीमती सीमा समाधिया, मनोरमा सिंह, सुनीता तौमर, कीर्ती पाठक, श्रीमती गीता गुप्ता, महादेवी परमार, ज्योति सिंह, वीणा भारद्वाज, रचना कुशवाह, संजना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, विनोद कुमार जेन, मुनेन्द्र भदोरिया, अनुप शिवहरे, राजेश सिंह तौमर, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, श्रीमती रेखा जाटव, नवीन भदकारिया, देवेनद्र सिंह चौहान, कैलाश चावला, राकेश शर्मा, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, प्रमोद खरे, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठ्ठल, कपिल शर्मा, अरविंद चौहान, रनवीर सिंह चौधरी, संजीव दीक्षित, धर्मेन्द्र शर्मा धीरू, विष्णूकांत शर्मा, पवन शर्मा, राकेश बाथम, गोविंद दास अग्रवाल, सोहिल खान, सतीश मिश्रा, सागर नाती, आविद नकबी, गोविंद सिंह राजपूत, दिनेश चौरसिया, हरेन्द्र कुमार, उलाउद्दीन, शरद यादव, मोहम्मद हनीफ खान, गिर्राज चंदोरिया, कुलदीप मगरैया, अशोक सुमन, अभिषेक भदोरिया, प्रताप राव महाडिक, भीकम सिंह, विजय दिवाकर, महेन्द्र रचना कुशवाह, जेनवार सिंह यादव, रामनरेश यादव, डॉ. राजेन्द्र बाथम, प्रेम चंन्द्र कुशवाह, विनोद सेन, बाबूलाल चौरसिया, इरफान खान, देवेन्द्र वर्मा, संजय शर्मा, गोविंद राव, ओमप्रकाश राजपूत, शुभम मधुरिया, सुभाष माहोर, भूपेन्द्र बघेल, भानू कोषिक, नीरज सिंह यादव, धीरज ढींगरा, अशोक झा, अभय, धर्मेन्द्र ढींगरा, करन सिंह, नरेश जायसवाल, संजय परिहार, लक्ष्मण सिंह पाल, जितेन्द्र खेमरिया, रिंकु कुशवाह, बृजेश शुक्ला, रामबाबू शर्मा, राकेश सिंह राजपूत, सतेन्द्र नागर, हनीफ खान, नरेश विरथरे, गनपत शाक्य, प्रेम सिंह कौरव, गोरव भदोरिया, मोहित दुसेजा, कपिल पाल, अतुल जेन, नरेन्द्र शर्मा, लल्ला यादव, मोहन सिंह राजपूत, मुरारी लाल ओझा, जंडेल सिंह यादव, संजय केन, महेश गुर्जर, सुनील करकरे, अभिषेक पाल, देवेन्द्र वर्मा, महेष धनोलिया, राजेन्द्र माहोर, अजीत गोस्वामी, राजेष सिंह कुषवाह, प्रभूदयाल बाथम, दिनेश राठौर, राजेश शाक्य, अशोक मिश्रा, मंयक झा, मनोज गुप्ता, अनिल सिंह कुशवाह, विकास शर्मा, राजा यादव, रामू कुशवाह, लोकेन्द्र कुशवाह, अर्जुन सिंह कुशवाह, रविं शंकर सिसोदिया, प्रभात गुप्ता, रविन्द्र भदोरिया, चंदन राठौर, , सुभाष माहौर, धर्मवीर राठौर, धर्मेन्द्र राजपूत, अनिल शर्मा, पूरन सिंह सूर्यवंशी, छोटू मंडेलिया, कृष्ण सिंह जादोन, धर्मराज तोमर, रूप सिंह राजावत, रामनरेश शर्मा, रामबाबू श्रीवास, अनिल, श्याम गुप्ता, संजय, बुदू खां सहित हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलित थे।