तालाब में डूबने से मासूम की मौत, दोस्तों के संग नहाने गया था 7 साल का मासूम

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के धौरिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
जानकारी के अनुसार, बाबू धाकड़ (7), पिता गजानंद धाकड़, दो अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहा रहा था। खेल-खेल में वह अचानक गहराई की ओर चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया। साथ मौजूद बच्चों ने किसी तरह खुद को बचाया और गांव में पहुंचकर शोर मचाते हुए लोगों को सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया। उस समय उसकी हालत गंभीर थी।
तभी परिजन उसे तत्काल बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
मेडिकल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *