11 लाख 50 हजार की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,2 साल से कर रहे थे स्मेक का गिरखधंधा।

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी के बैराड़ थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55.99 ग्राम स्मैक जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 11.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में बैराड थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि सिद्ध बाबा स्थान, बरोद रोड पर दो युवक स्मैक बेचने के लिए खड़े हैं।सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर दो युवकों को पकड़ा।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नामआशिक रावत (20 वर्ष)टिंकल उर्फ शेरा रावत (20 वर्ष)बताए। तलाशी के दौरान आशिक रावत से 32.29 ग्राम स्मैक टिंकल रावत से 23.70 ग्राम स्मैक
बरामद की गई।
कुल 55.99 ग्राम स्मैक की कीमत करीब ₹11.5 लाख आंकी गई है।
इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 1हजार नगद भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले करीब 2 वर्षों से स्मैक का कारोबार कर रहे थे।शिवपुरी से 3500 रुपये प्रति ग्राम में खरीदते थे
और 10 हजार रुपये प्रति ग्राम की पुड़िया बनाकर बेचते थे मुनाफा आपस में बराबर बांटते थे।पुलिस ने आरोपियों से अन्य सप्लायर्स के नाम भी जुटाए हैं, जिनकी पहचान कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *