ग्वालियर
संवत् 2083 , शाके 1948 , चैत्र मास , शुक्ल पक्ष , एकादशी तिथि , रविवार , अश्लेषा उपरांत मघा नक्षत्र , धृति योग , विष्टि करण , कर्क चंद्र राशि , मीन सूर्य राशि , राहुकाल 05:30 pm से 06:33 pm तक , पश्चिम दिशा यात्रा शुभ
मेष राशि – आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में नया अवसर मिल सकता है। उपाय: तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्पित करें और उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएं।
वृषभ राशि – आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: किसी गौशाला में हरी घास दान करें।
मिथुन राशि – आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है।उपाय: तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।
कर्क राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। उपाय: चावल और दूध का दान करें।
सिंह राशि – आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।
कन्या राशि – आज भाग्य आपका साथ देगा। शिक्षा और करियर में प्रगति होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि – आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। उपाय: सफेद वस्त्र दान करें और माता लक्ष्मी का ध्यान करें।
वृश्चिक राशि – आज साझेदारी में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
धनु राशि – कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
मकर राशि – आज का दिन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। संतान से सुख मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें।
कुंभ राशि – घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
मीन राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। उपाय: केसर का तिलक लगाएं और विष्णु जी का स्मरण करें।
पंडित कपिल त्रिपाठी

