दतिया
पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के कुशल मार्गदर्शन वं एसडीओपी बडौनी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना बडौनी पुलिस द्वारा कट्टे से फायरिंग कर मारपीट करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को फरियादी नवेंद्र पाल पिता मेहरबान पाल निवासी ग्राम घूघसी द्वारा थाना बड़ौनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि खेत पर ट्रैक्टर चलाने को लेकर गांव के हरभजन पाल, सुनील पाल, रोहित पाल, संतराम पाल से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा देशी कट्टे से फायर किया गया, जिससे फरियादी को चोटें आईं एवं उसकी जान को खतरा उत्पन्न हुआ।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बडौनी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए 7अप्रैल को हरभजन पिता संतराम पाल निवासी घूघसी, सुनील पिता संतराम पाल निवासी घूघसी, रोहित पिता केशव पाल निवासी घूघसी, संतराम पिता बाबूलाल पाल निवासी घूघसी को आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कट्टा एवं राउंड जप्त किया।आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कारवाई निरीक्षक दिनेश राजपूत,सउनि मलखान सिंह छावर, प्रआर.अनुरोध पावन, आर. विकास पाठक,आर. हरेंद्र शर्मा,आर. चालक राघवेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।

