भाजपा के 7 मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

ग्वालियर

ग्वालियर

नए कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और कार्यपद्धति की दी जा रही जानकारी
वरिष्ठ नेताओं ने लिए सत्र, बूथ से लेकर सोशल मीडिया तक का प्रशिक्षण
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन शुरू किया गया। इसी क्रम में शनिवार को शहर के सात मंडलों में एक साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए।
जिन मंडलों में यह शिविर आयोजित हो रहे हैं, उनमें शहीद हेमू कालानी, श्रीरामकृष्ण, वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महाराज अग्रसेन, शहीद भगत सिंह और गुप्तेश्वर मंडल शामिल हैं।
विचारधारा से संगठन तक का प्रशिक्षण
इन प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को भाजपा की मूल विचारधारा, पंचनिष्ठा और एकात्म मानव दर्शन से अवगत कराना है। साथ ही जनसंघ से भाजपा तक के संगठनात्मक सफर और संघर्ष की जानकारी भी दी जा रही है।
कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं जैसे बैठक, कार्यसमिति, कार्यशाला, प्रवास, आंदोलन और कार्यक्रमों के संचालन की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, कई विषयों पर सत्र
शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन, पितृपुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुई। दो दिवसीय शिविर में वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, कार्यप्रणाली, प्रदेश सरकार की योजनाएं, अंत्योदय से संतृप्ति, मीडिया और सोशल मीडिया, आईटी तथा नमो ऐप की उपयोगिता जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन
शिविर में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विजय दुबे, वेद प्रकाश शर्मा, कमल माखीजानी, नेहा बग्गा, मुन्नालाल गोयल और महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *