स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला,विरोध में उतरे नेता, हुआ जमकर हंगामा

ग्वालियर

ग्वालियर 

हजीरा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कांग्रेस व आप नेताओं की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक, पुलिस बल की मौजूदगी में खाली कराई जमीन

शहर में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नगर निगम ने हजीरा क्षेत्र में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। लाइन नंबर 8 के पीछे स्थित इस जमीन पर लंबे समय से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाकर निर्माण का रास्ता साफ किया गया।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के महासचिव सुनील शर्मा और आम आदमी पार्टी के नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी बहस करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए, जिससे मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी और अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा किया। शेष अस्थायी अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने दो दिन के भीतर स्वयं हटाने का आश्वासन दिया है।
भवन अधिकारी राकेश कश्यप ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत यह भूमि मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए चिन्हित है।
कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, क्षेत्राधिकारी श्रीराम सेवक शाक्य, सीएसपी नागेंद्र सिकरवार सहित पुलिस बल और नगर निगम का अमला मौजूद रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *