ग्वालियर
13 पेटियों से निकले 4.70 लाख रुपए, बच्चों की मनोकामना पर्चियां भी मिलीं
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को दान पेटियों की गणना के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था खुलकर सामने आई। मंदिर परिसर में रखी 13 दान पेटियों को खोलने पर कुल 4 लाख 70 हजार 240 रुपए की राशि प्राप्त हुई।
दान पेटियों की गिनती मंदिर के सार्वजनिक न्यास के प्रबंधक राजेश पाराशर के नेतृत्व में करीब 25 लोगों की मौजूदगी में की गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई गणना दोपहर 3 बजे तक पूरी हुई।
गिनती के दौरान एक दिलचस्प पहलू भी सामने आया, जब कुछ विद्यार्थियों द्वारा लिखी पर्चियां दान पेटियों से निकलीं। इनमें कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने भगवान से परीक्षा में पास होने की प्रार्थना की थी।
नोटों का विवरण
गणना में 500 रुपये के 534 नोट, 200 रुपये के 150 नोट, 100 रुपये के 1150 नोट, 50 रुपये के 1012 नोट, 20 रुपये के 275 नोट, 10 रुपये के 200 नोट और 5 रुपये के 28 नोट प्राप्त हुए।

