फरीदाबाद
पति को लगी भनक, परिवार संग धावा,होटल पहुंचते ही मचाया बवाल
फरीदाबाद (News Update):फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सराय मार्केट स्थित ABS होटल में उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक महिला को उसके पति ने सास और भाभी के साथ मिलकर रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल आई हुई थी।
भनक लगते ही परिजनों के साथ होटल पहुंचा पति
महिला सराय कॉलोनी की रहने वाली है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सराय मार्केट के ABS होटल में पहुंची थी। पत्नी के होटल जाने की भनक जैसे ही पति को लगी, वह तुरंत अपनी मां और भाभी को लेकर मौके पर पहुंच गया। होटल पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया
कमरे में घुसी सास-भाभी, प्रेमी मौके से फरार
हंगामे के दौरान महिला की सास और भाभी होटल के कमरे के अंदर दाखिल हो गईं और दोनों (प्रेमी-प्रेमिका) को खींचकर होटल से बाहर ले आईं। खुद को फंसता देख और पकड़े जाने के डर से बॉयफ्रेंड महिला को बीच मझधार में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पति के सीने से लिपटकर रोई महिला
बॉयफ्रेंड के भाग जाने के बाद होटल के बाहर सड़क पर ही जमकर ड्रामा शुरू हो गया।
परिजनों ने जब महिला से पूछताछ शुरू की, तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच सास और भाभी ने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया।
फोन छिन जाने के बाद महिला रोते हुए भागकर अपने पति के सीने से लिपट गई और रोने लगी। हालांकि, इस दौरान पति सड़क पर चुपचाप खड़ा रहा। महिला लगातार ‘छोड़ दो, छोड़ दो…’ चिल्लाती रही।
सराय मार्केट जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुए इस ड्रामे को देखने के लिए सड़क किनारे भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामा बढ़ता देख सास और भाभी महिला को पकड़कर पति से दूर ले जाने लगीं।
