रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण हादसा: ट्रैवल्स की बसों में आमने-सामने भिड़ंत

राज्य

रायसेन

मासूम समेत 5 की मौत, 35 घायल

रायसेन (NEWS UPDATE)।रायसेन-भोपाल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा। शक्ति ट्रैवल्स और कल्पना ट्रैवल्स की दो यात्री बसों की आमने-सामने भिड़ंत में एक मासूम बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे पर स्थित सेहतगंज फैक्ट्री और पेट्रोल पंप के समीप सागर से भोपाल जा रही शक्ति ट्रैवल्स और भोपाल से सागर की ओर आ रही कल्पना ट्रैवल्स की दो तेज रफ्तार यात्री बसों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस भीषण टक्कर में एक मासूम बच्चे और महिला सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सिंगल लेन पर ओवरटेकिंग बनी वजह, पिचक गए केबिन
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 11:30 बजे खरबई थाना क्षेत्र के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई। दोनों ही बसें अत्यधिक तेज गति (करीब 80 किमी/घंटा) में थीं।

सिंगल लेन सड़क होने के बावजूद चालकों द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में वाहनों पर से नियंत्रण खो गया और दोनों बसें सीधे आपस में टकरा गईं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से (केबिन) पूरी तरह पिचक गए। खिड़की के पास बैठे और केबिन के अग्रिम हिस्से में सवार यात्री इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों तथा पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

घायलों का उपचार और मुआवजा घोषणा

सभी घायलों को तत्काल नजदीकी गैरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Bhopal Raisen Highway Crash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *