Gwalior Crime News: भिंड की नाबालिग को प्रेमी ने ग्वालियर में 50 हजार में बेचा

ग्वालियर

ग्वालियर

गैंगरेप के बाद पत्थर से कुचला सिर; शव को पेट्रोल से फूंका

ग्वालियर (HRIDAY STAMBH):ग्वालियर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भिंड जिले की रहने वाली एक 15 साल की9वीं क्लास की छात्रा को उसके प्रेमी ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया।

इसके बाद आरोपी ने ग्वालियर ले जाकर अपनी ही प्रेमिका का 50 हजार रुपये में सौदा कर दिया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से गैंगरेप किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

हैवानों ने सिर को पत्थरों से कुचला और शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, भिंड जिले की मौ पुलिस ने तीनों हैवानों को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर भगाया, फिर 50 हजार में किया सौदा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भिंड की रहने वाली 9वीं की छात्रा अचानक लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि छात्रा भिंड के ही रहने वाले 20 वर्षीय रामू गुर्जर के संपर्क में थी।

गैंगरेप के बाद गला घोंटा, पत्थर से कुचला सिर

जब नाबालिग छात्रा ने इस सौदेबाजी का विरोध किया और शोर मचाना शुरू किया, तो तीनों दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उन्होंने गला घोंटकर छात्रा की हत्या कर दी।

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल से जलाया

हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपियों ने छात्रा की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद भी जब उनका दिल नहीं भरा, तो सबूत मिटाने की नीयत से शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद छात्रा का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

‘दरिंदों को फांसी दो’

पिता बेटी का शव देख फफक पड़े। बोले- नादान बेटी को फुसलाकर अगवा किया। वो अपने साथ घर से जेवर भी ले गई थी। घर में उसके बैग से रामू का नंबर मिला तब पुलिस को परिजन ने उसके संबंध में सूचना दी। पिता ने दरिंदों को फांसी देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *