83 वर्षीय बिग बी ने अकेलेपन, आत्मनिर्भरता और खुद की ताकत पहचानने पर लिखी गहरी बात; फैंस ने जताई चिंता
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इन दिनों फिल्मों में कम नजर आ रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता पहले की तरह ही बनी हुई है। 83 साल की उम्र में भी बिग बी नियमित रूप से ब्लॉग, ट्वीट और फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने विचार फैंस तक पहुंचाते रहते हैं।
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में ऐसी गहरी बात लिखी, जिसने उनके चाहने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने जीवन के कठिन हालात, आत्मनिर्भरता और अकेलेपन को लेकर अपने विचार साझा किए।
अमिताभ ने लिखा कि “चाहे परिस्थितियां कैसी भी क्यों न हों, अंत में इंसान को खुद ही उनका सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “हालात चाहे जैसे भी हों, अंत में सिर्फ आप ही होते हैं। सलाह और सुझाव महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन जिम्मेदारी अंततः आपकी ही होती है।”
उन्होंने आगे लिखा कि इंसान जो कुछ भी महसूस करता है—सोच, अनुभव, संघर्ष और उपलब्धियां—वह सब उसी का हिस्सा हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए और समय आने पर उसे अपना सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहिए।”
बिग बी के इस भावुक और दार्शनिक पोस्ट के बाद फैंस थोड़े चिंतित नजर आए। कई यूजर्स ने उनके अकेलेपन को लेकर सवाल उठाए और उनकी सेहत व मनोदशा को लेकर चिंता जताई। हालांकि, अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग में जीवन के गहरे पहलुओं पर लिखते रहते हैं, जिससे उनके विचारों की गंभीरता साफ झलकती है
