बाबा साहब ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एकता के सूत्र में पिरोयाः डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर

ग्वालियर

कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया, शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार हैं, जिन्होंने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांत पर देश का कानून बनाया। उन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। बाबा साहेब का योगदान सिर्फ संविधान तक सीमित नहीं था। वे एक महान अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और सच्चे समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि आज जो यहां कार्यक्रम मनाया जा रहा है, वह बाबा साहब की जयंती ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना का उत्सव है। बाबा साहब ने समता मूलक समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया। बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस ने हमेशा दलित, शोषित, पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *