स्मार्टफोन स्टोरेज की टेंशन खत्म

व्यापार

गूगल ला रहा है बिना इंटरनेट बैकअप लेने वाला जादुई फीचर

नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ‘स्टोरेज फुल’ का नोटिफिकेशन एक सिरदर्द बन चुका है। लेकिन अब टेक दिग्गज गूगल एक ऐसे क्रांतिकारी ऑटोमैटिक बैकअप फीचर पर काम कर रहा है, जो बिना किसी क्लाउड सब्सक्रिप्शन के आपके फोन की स्टोरेज को खाली रखने में मदद करेगा।
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
यह फीचर गूगल के ‘क्विक शेयर’ सेटिंग्स के भीतर मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपके स्मार्टफोन की फाइल्स (फोटो, वीडियो और ऑडियो) को सीधे आपके पर्सनल कंप्यूटर पर बैकअप कर देगा।

बिना इंटरनेट होगा ट्रांसफर:

चूंकि यह डिवाइस-टू-डिवाइस तकनीक का उपयोग करता है, इसलिए भारी-भरकम फाइल्स ट्रांसफर करने के लिए आपको इंटरनेट डेटा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।  फोन से फाइल डिलीट करने के बाद भी वह आपके कंप्यूटर में सुरक्षित बनी रहेगी। इससे आप बेझिझक फोन की मेमोरी खाली कर सकेंगे। हालांकि, दोनों डिवाइसों में एक ही गूगल अकाउंट लॉग इन होना आवश्यक हो सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह जानकारी अभी एपीके टियरडाउन से सामने आई है, जिसका अर्थ है कि यह फीचर अभी विकास के चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *