इंदरगढ़
तहसील क्षेत्र के ग्राम भरौली मौजा में बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट होने के कारण किसानो की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई सूचना पर पीड़ित किसानों के बीच पहुंचे विधायक प्रदीप अग्रवाल ने किसानो के हुए नुकसान पर उन्हें शासन से नुकसान का मुआवजा एवं खुद मदद करने का आश्वासन दिया
ग्राम भरौली में शॉर्ट सर्किट होने के कारण किसान पातीराम जाटव ,मामा गुर्जर,
रामनारायण ,ज्येंद सिंह गुर्जर, कमलेश ,लक्ष्मीकांत, सीताराम एवं और किसानो के खेत में खड़ी 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ग्राम भर्रोली में बिजली के फाल्ट से गेंहू की खड़ी फसल जल जाने पर सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल किसानों के साथ
उनके खेतों पर पहुंचे , जहाँ उन्होंने दूरभाष पर राजस्व विभाग के अधिकारीयों को निर्देश देते हुये कहा कि किसानों की फसल पूरी जल गई है , शीघ्र इनका सर्वे कर रिपोर्ट देवें ताकि सरकार से किसानों को मुआवजा राशि दिलाई जा सके । साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी अपनी निधि से इन किसानोंं को आर्थिक सहायता देंगे ।
इस अवसर पर विधायक अग्रवाल के साथ राम बहादुर सिंह गुर्जर, संतोष खटीक, राघवेंद सिंह गुर्जर के अलावा ग्रामवासी ज्येंद्र सिंह गुर्जर, रामनारायण सिंह गुर्जर, पातीराम जाटव , प्रभात श्रीवास्तव, कमलेश दुबे,आदि उपस्थित रहे ।
