झगड़े ने छीनी दो जिंदगियां

शिवपुरी

शिवपुरी

पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, दोनों की मौत

प्रेम विवाह का दुखद अंत, डेढ़ साल की मासूम बच्ची हुई अनाथ

शिवपुरी। जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के बाद एक युवा दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी क्षेत्र में 1 अप्रैल की रात पति पत्नी के विवाद के बाद 22 वर्षीय चंद्रपाल आदिवासी और उसकी 21 वर्षीय पत्नी सावित्री ने झोपड़ी में जहरीला पदार्थ खा लिया। जहाँ उन्हें इलाज के दौरान शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात पत्नी और 12 घंटे बाद शनिवार सुबह पति की मौत हो गई।तीन साल पहले लव मैरिज करने वाला यह दंपति छह माह से लुकवासा में कृषि फार्म पर मजदूरी कर रहा था और इनकी डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। फिलहाल मेडिकल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है और लुकवासा चौकी पुलिस मर्ग डायरी मिलने पर आगे की जांच करेगी।
दरअसल छह माह पहले दंपति लुकवासा चौकी क्षेत्र में श्रीनाथ होटल के पास स्थित बंटी रघुवंशी के कृषि फार्म पर मजदूरी करने के लिए रहने लगा था। 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर दोनों ने अपनी झोपड़ी में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर साथी मजदूरों ने उन्हें तत्काल कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसी रात उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब 9 बजे पत्नी सावित्री ने दम तोड़ दिया। इसके लगभग 12 घंटे बाद शनिवार सुबह 9 बजे पति चंद्रपाजब कि भी मृत्यु हो गई। माता-पिता दोनों की मौत के बाद उनकी डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हो गई है।
बताना होगा कि मायापुर थाना क्षेत्र के तिजारपुर गांव निवासी चंद्रपाल आदिवासी ने लगभग तीन साल पहले अपने ही गांव की सावित्री से प्रेम विवाह किया था। दोनों घर से भागकर शादी करने के बाद वापस गांव लौट आए थे।

मेडिकल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। महिला का पोस्टमार्टम तहसीलदार की निगरानी में डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा कराया गया है, जबकि पुरुष का भी पोस्टमार्टम किया गया है। मामले की आगे की जांच मर्ग डायरी मिलने के बाद लुकवासा चौकी पुलिस द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *