श्योपुर
श्योपुर दौरे पर आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एक दिवसीय श्योपुर दौरे पर बुधवार को दोपहर 02 बजे आये, जिन्होंने यहां लगभग दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमो में भागीदारी की, इसके अलावा कूनो होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी संगठन में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं, लेकिन पार्टी से बफादारी करने वालो को स्वर्णिम अवसर मिलते हैं तो वहीं गद्दारो के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। इसके पूर्व राहुल भैया का शहर में दर्जनो स्थानो पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन का निर्णय कार्यकर्ता के लिए सर्वमान्य होना चाहिए जो कोई भी व्यक्तिगत अहम लेकर पार्टी में काम करता है तो उसकी तवज्जो कम होती है लेकिन संगठन के प्रति निष्ठावान होता है तो उसे पार्टी सराखो पर बिठाती है, कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी एकजुट होकर पार्टी संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक काम करते रहे। इस दौरान पत्रकारो के सवालो पर भी अजय सिंह ने कहा कि किसे पार्टी में लेना है किसे नहीं, यह निर्णय पार्टी संगठन का होता है लेकिन मेरा मत है कि पार्टी से गद्दारी करने वालो की कांग्रेस में कोई जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है, इसलिए सत्ता परिवर्तन चाहती है, लेकिन सत्ता परिवर्तन तब होगा जब कार्यकर्ता अपने निजी हितो को त्याग कर काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि पार्टी हमारी माता है, और मां अपने बच्चो का पूरा ख्याल रखती है, उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष के सम्मान में कहा कि वह हमेशा गरीब शोषित वर्ग के लोगों की चिंता करते हैं वह इतने नम्र स्वभाव के हैं कि उन्हें मैने कभी ऊंची आवाज में बात करते नहीं देखा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के निर्देशो का पालन करना हमारा धर्म है, हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ें। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव संजीव कुशवाह एवं आभार सेवादल के जिलाध्यक्ष कमल शर्मा ने प्रकट किया। इस दोरान मोर्चा संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह चोहान, जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा, पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, रामभरत मीणा, रामलखन हिरनीखेडा, रामलखन गुप्ता, योगेश जाट, आशीष चौहान, कैलाश गर्ग, लक्ष्मी शिवहरे सहित कई नेता मौजूद रहे।
दो दर्जन कार्यक्रमों में की शिरकत
एक दिवसीय प्रवास पर आये पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया बुधवार को सुबह 09 बजे सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की और श्योपुर में प्रवेश करने के साथ ही बगडुआ में आबिद सरपंच, सौंई में रामसिंह मीणा, ज्वालापुर में शरीफ खां सरपंच, विधायक बाबू जंडेल जाटखेडा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल बैरवा, कांग्रेस नेता रामलखन हिरनीखेडा, रामलखन गुप्ता, संगठन महासचिव संजीव कुशवाह, पूर्व पार्षद आशीष चौहान पीली कोठी, भीमसेन शर्मा किशन शर्मा, योगेश जाट, राजेन्द्र रावत पच्चीपुरा वाले, शकील कुरैशी, रीना आशीष मीणा, हंसराज रावत, सूर्य प्रकाश गर्ग, रमेश गोयल, दिनेश मोहर सिंह सिकरवार, नरेश सोनी आदि के निवास पर पहंुचकर गृहभेंट की, इस दोरान नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
