24 घंटे में लापता बालिका को ढूंढे पुलिस

श्योपुर

श्योपुर

ब्राह्यण समाज ने सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
श्योपुर। शहर के ब्राह्मण पाडा निवासी बालिका वर्षा के लापता हो जाने संबंधी मामले को लेकर शनिवार को शाम 05 बजे ब्राह्मण समाज के लोगो ने कोतवाली पहुंचकर एक ज्ञापन एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता को सौंपकर बालिका को जल्द ही बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किए जाने की मांग की है। साथही यह अल्टीमेटम भी दे दिया कि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बालिका को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द नहीं किया तो ब्राह्मण समाज धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होगा।
पुलिस अधीक्षक श्योपुर सुधीर कुमार अग्रवाल के नाम दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ब्राह्मण पाडा निवासी बालिका वर्षा गौतम गत 16 मार्च को अचानक लापता हो गई। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई।इसके बाद परिवार और ब्राह्मण समाज के लोगो ने पुलिस प्रशासन इस मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए बालिका को ढूंढने का आग्रह किया गया। पहले तो हमे लगा कि पुलिस हमारा सहयोग कर रही है। जिससे हम उम्मीद भी थी कि बालिका जल्द मिल जाएगी,लेकिन आज तक भी बालिका को नहीं ढूंढना यह दर्शा रहा है कि पुलिस का रवैया अब पीडित परिवार के प्रति सहयोगात्मक नहीं रहा है तथा ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि पुलिस अब दूसरे पक्ष का सहयोग करती नजर आ रही है। जिसके चलते इस मामले में छह दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ज्ञापन में ब्राह्मण समाज के लोगो ने बालिका को 24 घंटे के भीतर बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किए जाने की मांग की है तथा 24 घंटे में बालिका को न ढूंढे जाने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन लेने के दौरान एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता ने इस मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन सौपने के दौरान बडी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे। इस दौरान गौतम समाज के अध्यक्ष शम्भूदयाल गौतम, सर्व ब्राह्यण महासभा के महामंत्री कृष्णकांत उपाध्याय, गोविंद तिवारी, हरिशंकर गौतम, देवकीनंदन गौतम, ओमप्रकाश शर्मा घीवाले, रघुनंदन गौतम, वेदप्रकाश गौतम, सुरेश गौतम, रोहित शर्मा सहित ब्राह्यणसमाज के बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *