ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई शोक संवेदना, सिकरवार परिवार से की मुलाकात

ग्वालियर

ग्वालियर

विधायक सतीश सिकरवार के ताऊजी के निधन पर परिजनों से मिले, गजराज सिंह सिकरवार के स्वास्थ्य का भी लिया हाल

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहर की महापौर शोभा सिकरवार और विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विधायक सतीश सिकरवार के ताऊजी स्वर्गीय मानसिंह सिकरवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विधायक सतीश सिकरवार के पूज्य पिताजी गजराज सिंह सिकरवार से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और परिवार के साथ कुछ समय बिताया।
सिंधिया के इस दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। परिवारजनों ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनका परिवार के बीच आकर संवेदना व्यक्त करना उनके लिए संबल देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *