शिवपुरी
शिवपुरी जिले के खनियाधाना पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी कल्याण कुशवाह (उम्र 50 वर्ष, ग्राम देवरी) को सूचना मिलने के मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया और जेल वारंट मिलने के बाद उप जेल पिछोर में दाखिल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, फरियादी ने अपने पिता के साथ थाना खनियाधाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी गाँव का कल्याण कुशवाह ने उसके साथ जबरदस्ती अनुचित काम किया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 64(1), 65(1), 351(3) बीएनएस 5/6, 3/4(2) पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
वही पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना खनियाधाना की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रात के समय गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय पिछोर में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को उप जेल पिछोर में दाखिल किया गया।
खनियाधाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नाबालिग पीड़िता और उनके परिवार में न्याय की उम्मीद जागी है।
