भाजपा नेता राहुल पांडेय द्वारा कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती पर नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित

ग्वालियर

ग्वालियर

कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 81वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा नेता राहुल पांडेय द्वारा नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में लगभग 500 से अधिक लोगों ने विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। साथ ही चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह और परामर्श भी दिया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल पांडेय ने कहा कि कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जयंती को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसी उद्देश्य से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, मंडल अध्यक्ष शिव सिंह यादव, पार्षद अनिल त्रिपाठी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शिविर में आए नागरिकों का स्वागत किया और व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय नागरिकों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों को आगे भी आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *