मुहांसा हत्याकांड को लेकर फू टा गुस्सा, मायापुर थाने के सामने हाईवे पर लगाया चक्काजाम

शिवपुरी

खनियांधाना
खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहांसा में रविवार को हुए खूनी संघर्ष ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद, आज मंगल बार को पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पिछोर-दहरदा हाईवे पर मायापुर थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। रविवार को हुआ था खूनी संघर्ष, विदित हो कि रविवार को ग्राम मुहांसा में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवारों और चाकुओं से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में युधिष्ठिर यादव नामक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। हाइवे पर लगा वाहनों का लंबा जाम, मंगल बार सुबह करीब 11 बजे से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पीड़ित परिजन मायापुर थाने के सामने एकत्रित हुए और सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पिछोर-दहरदा मुख्य मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसों और मालवाहक ट्रकों के पहिए थमने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बॉक्स
पुलिस की कार्रवाई और परिजनों की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए मायापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकिए प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि इस हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे। प्रशासन बाकी दोषियों को भी जल्द से जल्द चिह्नित कर गिरफ्तार करें। दोषियों के खिलाफ  कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक स्थिति, फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि यातायात व्यवस्था बहाल की जा सके। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *