दतिया होमगार्ड प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

दतिया

दतिया

आईपीएल की तर्ज पर कराई जा रही दतिया होमगार्ड प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने फीता काटकर लीग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सिविल लाइन वैभव गुप्ता भी मौजूद रहे।
लीग का पहला मुकाबला शिवगिरी राइडर्स और मां पीतांबरा क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय पीतांबरा क्लब के कप्तान गणेश प्रजापति ने लिया। शिवगिरी राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
वैभव गुप्ता ने केवल 12 गेंद में 28 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, जबकि बंटी यादव ने केवल 27 गेंद में 79 रनों की आक्रामक पारी खेली। पीतांबरा क्लब के कपिल यादव और मनीष कंजर ने अपने स्पेल के दो ओवर में केवल 12 रन देकर दो-दो सफलताएं लीं।
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मां पीतांबरा क्लब के बल्लेबाज कपिल यादव 62 और भोले विश्वकर्मा 59 के शानदार अर्धशतकों और चौथे विकेट के लिए 126 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत एक गेंद शेष रहते इस मुकाबले को जीत लिया।
शिवगढ़ राइडर्स की ओर से कप्तान रिंकू बुंदेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *