22 फरवरी 2026 पंचांग एवं राशिफल

धर्म

ग्वालियर

संवत् 2082 , शाके 1947 , फाल्गुन मास , शुक्ल पक्ष , पंचमी तिथि , रविवार , अश्विनी नक्षत्र , शुक्ल योग , बालव करण , मेष चंद्र राशि , कुंभ सूर्य राशि , , राहुकाल 04:49 pm से 06:14 pm तक , पूर्व दिशा यात्रा शुभ

मेष – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ – धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी बढ़ सकती है। उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।

मिथुन – नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क – भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। धन निवेश सोच-समझकर करें। उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह – आज का दिन आपके लिए सफलता का संकेत दे रहा है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या – कामकाज में व्यस्तता रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

तुला – भाग्य का साथ मिलेगा। नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक – गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लें। उपाय: मंगलवार का व्रत रखने का संकल्प लें।

धनु – साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

मकर कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपाय: काले तिल का दान करें।

कुंभ – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

मीन – घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

पंडित कपिल त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *